Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

पिकअप खाई में गिरी, एक छात्रा की मौत और सात घायल

भीमताल में बिजली के पोल लेकर हरीशताल की ओर जा रही पिकअप पटरानी के पास अनियंत्रित होकर 150 फिट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया।

 

जानकारी के अनुसार बुधवार को भीमताल निवासी मनोज भट्ट पिकअप में बिजली के पोल लेकर भीमताल से हरीशताल की ओर जा रहा था। वाहन में तीन कर्मचारी निखिल, देवेंद्र और भोला के अलावा मनोज का साथी अरुण भी सवार था। रास्ते में लूगड़ स्थित पनचक्की से गेहूं पिसवाकर लौट रहे पटरानी निवासी नीमा परगांई (20) पुत्री दुर्गादत्त परगांई, पिंकी और चंदू भी चालक से लिफ्ट मांगकर वाहन में सवार हो गए।