Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत तीन घायल

छतरपुर जिला के बड़ामलहरा तहसील अंतर्गत दो अलग अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक कि मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए जिनमें से एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है।

हेमचंद्र उर्फ हिम्मू पिता पिरैया आदिवासी 26 वर्षीय, उमा पति मिहीलाल आदिवासी 27 वर्षीय निबासी धनगुवा ,रंची पिता हल्लू यादव 75 वर्षीय निबासी आमखेरा के खेत पर बने ढबुआ में हो रही तेज बारिश के चलते बैठे थे, तभी एकाएक आकाशीय बिजली गिरी। जिससे रंची यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि हेमचंद्र और उमा आदिवासी घायल हो गए जिनका इलाज सी एच सी में जारी है। व

ही दूसरी ओर नादिया हार में खेत में काम करते वक्त रजपुरा निबासी 18 वर्षीय रोहित पिता हल्लु यादव के बगल में बिजली गिरने से वह उसकी धमक में घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।