Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

हत्यारिन मां ने ममता को किया कलंकित, दिल दहला देने वाला मामला

गोवा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां होटल में आकर रुकी मां ने अपने ही 4 साल के बेटे की दर्दनाक हत्या कर दी. हत्यारिन मां बेंगलुरु की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप कंपनी की CEO है. वह बेटे के शव को बैग में रखकर टैक्सी के जरिए कर्नाटक के लिए रवाना हो गई. होटल कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर से संपर्क कर आरोपी महिला को हिरासत में लिया. जिस स्थान से उसे पकड़ा गया वह गोवा से करीब 200 किलोमीटर दूर कर्नाटक राज्य में था. गोवा पुलिस महिला को वापस ले आई उससे पूछताछ की जा रही है. शुरूआती जानकरी में महिला का पति से तलाक हो चुका था. वह नहीं चाहती थी कि उसके बेटे से पति मिले इसलिए उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.

6 जनवरी को बेटे के साथ आई थी गोवा

बेटे की जान लेने वाली हत्यारिन मां का नाम सूचना सेठ है और वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. पुलिस के मुताबिक, 39 साल की सूचना सेठ बेंगलुरु स्थित AI स्टार्ट-अप की CEO हैं. उसने अपने 4 साल के बेटे को गोवा घुमाने को कहा था. 6 जनवरी को वह बेटे को लेकर उत्तरी गोवा के कैंडोलिम स्थित एक होटल में रुकी थी. सोमवार की सुबह सूचना सेठ ने होटल से चेक आउट किया. लेकिन होटल छोड़ते वक्त उसका बेटा उसके साथ नहीं था. होटल कर्मचारियों ने जब उससे बेटे के बारे में पूछा तो उसने बहाना बना दिया.