Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

मुंबई के कॉलेज में छात्र-छात्राओं के टी-शर्ट और स्टाइलिश जींस पहनने पर रोक

महाराष्ट्र में चेंबूर ट्रॉम्बे एजुकेशन सोसाइटी से जुड़े एन. जी. आचार्य और डी. के. मराठे कॉलेज ने छात्र-छात्राओं के कैंपस में वेस्टर्न ड्रेस पहनने पर रोक लगा दी है।

इससे पहले कॉलेज ने हिजाब पहनने पर रोक लगाई थी। 

27 जून को जारी नोटिस में कॉलेज ने छात्र-छात्राओं को कैंपस में फॉर्मल और डिसेंट आउटफिट पहनने का निर्देश दिया।

नोटिस के मुताबिक, लड़कों को ट्राउजर के साथ हाफ या फुल शर्ट पहननी होगी, जबकि लड़कियों को इंडियन आउटफिट पहनने की इजाजत है।