Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

मुंबई पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर धोखाधड़ी में शामिल गिरोह का खुलासा किया, 12 गिरफ्तार

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और दूसरे तरह की साइबर धोखाधड़ी में शामिल एक दंपति समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर पूरे रैकेट का खुलासा किया है। इन लोगों ने कथित तौर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से 60.82 करोड़ रुपये की ठगी की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से पांच ने कथित तौर पर अपने बैंक खाते और सिम कार्ड बेच दिए थे, जिनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन) राज तिलक रोशन ने बताया कि ये गिरफ्तारियां 12 अगस्त को पश्चिमी उपनगर कांदिवली स्थित एक कार्यालय पर मुंबई अपराध शाखा की छापेमारी के बाद की गईं, जिसमें अधिकारियों ने सिम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त कीं।

उन्होंने बताया कि गिरोह ने 943 बैंक खाते खरीदे थे, जिनमें से 180 का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले साल से इस तरीके का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पांच आरोपियों को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और बाकी को जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरोह ने 7,000-8,000 रुपये में सिम कार्ड और बैंक खाते खरीदे और उनका इस्तेमाल डिजिटल धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग और शेयर ट्रेडिंग में धोखाधड़ी के लिए किया।

अधिकारी ने बताया कि बैंक खातों और सिम कार्ड का इस्तेमाल देश भर के लोगों से 60.82 करोड़ रुपये की ठगी करने के लिए किया गया, जिसमें मुंबई में 1.67 करोड़ रुपये और शेष महाराष्ट्र में 10.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी शामिल है।