Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

MP: सीएम मोहन यादव ने भोपाल में 'नीर नवजीवन' योजना का शुभारंभ किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल में जल संरक्षण के लिए 'नीर नवजीवन' योजना का शुभारंभ किया और पौधे लगाए। भदभदा रोड पर बनी जवाहर झील चिल्ड्रन पार्क में इस योजना का शुभारंभ किया गया। 

सीएम यादव ने इस मौके पर 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा, "ये इस बात का अच्छा उदाहरण है कि कैसे इस्तेमाल किए गए पानी को प्रकृति की मदद से शुद्ध बनाया जा सकता है।"