Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

मध्य प्रदेश: इंदौर में 37वीं वार्षिक गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन

मध्य प्रदेश में इंदौर के गांधी हॉल में 37वीं वार्षिक गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में देशभर से लाए गए अलग अलग किस्म के गुलाबों को प्रदर्शित किया गया। आयोजकों के मुताबिक, इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को गुलाबों की अलग अलग किस्मों के बारे में जागरुक करना है।

अलग अलग रंगों के इन सुंदर गुलाबों की वैरायटीज को देखने के लिए प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और इन गुलाबों को देखकर खुशी जताई।

प्रदर्शनी में आई प्रियंका ने बताया कि वे इस प्रदर्शनी का हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक फरवरी से शुरू हुई ये दो दिवसीय प्रदर्शनी रविवार को खत्म हो गई।