जम्मू कश्मीर में आज सुबह बादल छाए रहे, जबकि डोडा, किश्तवाड़ और आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना, जबकि ऊंचे इलाकों में और बर्फबारी का अनुमान जताया है।
आईएमडी के मुताबिक चिनाब घाटी और पीर पंजाल रेंज में, खासकर दक्षिण कश्मीर में, साथ ही उत्तर और मध्य कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी की संभावना है। पांच फरवरी के बाद मौसम साफ होने और नौ फरवरी की शाम तक शुष्क रहने की उम्मीद है।
जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना
You may also like
यूपी के 517 जनजातीय गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास के लिए एक साथ काम करेंगे 18 विभाग.
विदेशों में बढ़ी यूपी के फल-सब्जियों की मांग, 15 कृषि उत्पादों का निर्यात 489 करोड़ रुपये के पार.
यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, योगी सरकार ने केंद्र को भेजा 3,750 करोड़ का प्रस्ताव.
दिल्ली के ज्वाला नगर में पुरानी इमारत ढही, 3 साल के बच्चे समेत 2 की मौत, 4 घायल.