Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

हत्यारिन मां सूचना सेठ का सामने आया कोलकाता कनेक्शन

बंगलुरु की एक कंपनी में सीईओ सूचना सेठ के बेटे के हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूचना सेठ ने बेटे की हत्या करने से पहले अपने पति को वाट्सऐप मैसेज किया था. इसमें उन्हें बेटे से मिलने के लिए बंगलुरू बुलाया था. अभी वह बंगलुरू पहुंचे भी नहीं थे कि यह हत्यारिन मां बेटे को लेकर गोवा निकल गई. जहां उसने बेटे की हत्या को अंजाम दिया है. लिस की गिरफ्त में इस हत्यारिन मां का कोलकाता कनेक्शन भी सामने आया है. पता चला है कि यह मूल रूप से कोलकाता की ही रहने वाली है.

पुलिस के मुताबिक सूचना सेठ पर अपने ही चार साल के बेटे की हत्या का आरोप है. उसने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं. उसने पुलिस को बताया कि पति के साथ तलाक का मामला चल रहा है. इसी बीच उसके पति ने कोर्ट में बेटे से मिलने के लिए अर्जी दाखिल की थी. इसके बाद उसने बीते शनिवार को उसे वाट्सऐप पर मैसेज किया था. इसमें उसने पति को मिलने के लिए बुलाया था. सूचना सेठ ने पुलिस को बताया कि अभी उसका पति बंगलुरू आया भी नहीं था कि वह बेटे को लेकर गोवा निकल गई थी.