Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

केदारनाथ उपचुनाव : रुद्रप्रयाग को 27 सेक्टर और दो जोन में बांटा गया

केदारनाथ उपचुनाव के लिए जिले को 27 सेक्टर और दो जोन में बांटा गया है। सुरक्षा और चेकिंग के लिए वहां पर आठ एफएसटी और 10 एसएसटी का गठन किया गया है। यह जानकारी सोमवार को नोडल अफसर एडीजी एपी अंशुमान ने रुद्रप्रयाग पुलिस के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी। उन्होंने जिला पुलिस को बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चेकिंग और पड़ोसी जिलों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रुद्रप्रयाग पुलिस ने जानकारी दी कि अब तक 210 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इसके अलावा असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही 95 फीसदी लाइसेंसी शस्त्रों को अब तक जमा कराया जा चुका है।