Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

केदार धाम : भकुंट भैरव में दानपात्र से छेड़छाड़

केदारनाथ धाम स्थित भकुंट भैरव मंदिर में जूते पहने एक व्यक्ति के मूर्ति को स्पर्श करने और वहां दानपात्र से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केदार सभा और पंच पंडा समाज ने प्रशासन से मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।

मंगलवार देर शाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में जो व्यक्ति है, वह कौन है और वहां कैसे पहुंचा, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। कहा कि इस संबंध में केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह को भी अवगत करा दिया है।

इधर, पंच पंडा समिति के अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने शीतकाल में केदारनाथ में किसी भी प्रकार की गतिविधि पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है। श्रीकेदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्ति की पहचान मजदूर के रूप में हुई है। इस संबंध में कार्रवाई के लिए बीकेटीसी के सीईओ और पुलिस को अवगत करा दिया गया है।