Breaking News

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी: आज समीक्षा करेंगे नितिन नबीन     |   जंग का असर: निफ्टी 140 अंक नीचे, सेंसेक्स 514 अंक गिरा     |   ईरान की कार्रवाई के बाद बहरीन ने दूसरी बार मिसाइल अलर्ट सायरन बजाए     |   कर्नाटक: बागलकोट में मिड-डे मील खाने के बाद सरकारी स्कूल के 12 बच्चे बीमार     |   बहरीन में फिर से हवाई हमले के सायरन बजे     |  

मनरेगा को बदलने के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर 'नफरत की राजनीति' का लगाया आरोप

Karnataka: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शनिवार को बेंगलुरु में वीबी जी राम जी योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में सड़क पर आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ "नफरत की राजनीति" का आरोप लगाया। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व में फ्रीडम पार्क में हुए इस प्रदर्शन में पार्टी के कई नेता और विधायक शामिल हुए।

शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों के साथ मिलकर इससे पहले 17 दिसंबर को बेलगावी के सुवर्ण विधान सौधा में गांधी प्रतिमा के सामने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था, जहां राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित किया गया था। राज्य के विभिन्न जिलों और तालुका केंद्रों में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हुए।

कांग्रेस का यह कदम ऐसे समय आया है जब महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (एमजीएनआरईजीए) को प्रतिस्थापित करने वाले विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 को संसद ने पारित कर दिया है। विपक्ष ने विधेयक से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने पर कड़ा विरोध जताया था।

इसके अलावा, दिल्ली की एक अदालत ने हाल ही में नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पांच अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगाए गए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था, इस मुद्दे पर भी कांग्रेस अपनी आवाज बुलंद कर रही है।