Breaking News

SC ने गुवाहाटी HC के 27 लोगों को विदेशी घोषित करने के फैसले पर रोक लगाई     |   नोएडा DM दफ्तर को बम की धमकी वाला ईमेल, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने की जांच     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल का आरोपों से इनकार, लैपटॉप जब्त     |   छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू     |   J-K BJP चीफ सत शर्मा ने CM उमर अब्दुल्ला को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा     |  

Odisha: अंतरराज्यीय अवैध शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Odisha: पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शस्त्र लाइसेंस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इस अवैध व्यापार में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) पश्चिमी रेंज ब्रजेश राय ने बताया, "अवैध हथियारों के खिलाफ जारी अभियान के तहत राउरकेला पुलिस ने जाली दस्तावेजों के जरिए नगालैंड से अवैध शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।"

उन्होंने कहा कि पुख्ता गोपनीय जानकारी के आधार पर शहर भर में छापेमारी की गई, जिसके बाद गिरोह के सरगना रतन कुमार शॉ (58) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। राय ने बताया कि जांच से पता चला है कि यह गिरोह राउरकेला, कोलकाता और नगालैंड में सक्रिय था। आरोपी पांच से 10 लाख रुपये लेकर लोगों को हथियार और फायरआर्म्स के लाइसेंस दिलाने का लालच देते थे। राउरकेला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नितेश वधवानी ने कहा कि शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने के लिए जाली दस्तावेजों का उपयोग किया गया था, जिन्हें बाद में राउरकेला में कई लोगों को दिया गया।

उन्होंने बताया, "उनके पास से एक पिस्तौल, दो रिवॉल्वर, 35 कारतूस, नगालैंड और राउरकेला स्थित एडीएम कार्यालय के नाम पर जारी कथित फर्जी शस्त्र लाइसेंस और डिजिटल साक्ष्यों वाला एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।" एसपी ने कहा कि गिरोह के अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।