देहरादून के चमन विहार में कांग्रेस नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर में आयकर विभाग ने छापा मारा। करीब 18 गाड़ियों में आयकर विभाग और सीआईएसएफ की टीम राजीव जैन के घर पहुंची। मंगलवार सुबह चार बजे से राजीव जैन के घर पर आयकर की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। राजीव जैन पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजीव जैन पर करोड़ों के धन शोधन का मामला भी बन सकता है।
कांग्रेस नेता के घर इनकम टैक्स का छापा, 18 गाड़ियों में पहुंची टीम
You may also like
TN Polls: टीवीके ने विजय की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया, अमित शाह से उचित सुरक्षा की अपील.
रेलवे की बड़ी उपलब्धि, 76 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, 50 साल में सबसे कम हादसे.
दिल्ली में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज, 98 सैंपल पास, नवरात्रि में भी सख्त निगरानी.
चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर धमाका, पूरे शहर में अलर्ट.