Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

झारखंड में पंचायत ने चरित्रहीन बताकर महिला को गांव से निकाला

झारखंड के गढवा जिले में पंचायत ने एक महिला को तालीबानी सजा दी है. पहले पंचायत में महिला पर चरित्रहीन का आरोप लगाया. इसके बाद पंचायत में मौजूद लोगों ने उसे लाठी डंडों से पीटा और फिर 50 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाते हुए उसे गांव से बाहर निकल जाने का फरमान सुना दिया. इस संबंध में महिला ने पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला मेराल थाना क्षेत्र के तीसरटेटुका गांव का है.

पुलिस के मुताबिक शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 15 अगस्त की रात गांव की पंचायत ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. इसमें पंचायत ने गांव के ही यह युवक के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाते हुए उसे और उसके पति को जबरन घर से उठा लिया. इसके बाद दोनों को भरी पंचायत में लाकर उसके ऊपर बदचलन, चरित्रहीन होने का आरोप लगाया गया. इस दौरान गांव के मुजाहिद अंसारी, साकिर अंसारी, इलियास अंसारी, असगर अली, इरशाद अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, जबार अंसारी आदि लोगों ने उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट की.