Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

आईएमडी ने दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार तड़के पुरुलिया, बांकुरा और बीरभूम के पश्चिमी जिलों में कुछ जगहों पर बारिश हुई।

विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है और कोलकाता, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा, नादिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अंदेशा जताया है।

दक्षिण बंगाल के जिलों में पिछले कुछ दिनों से रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। आईएमडी ने बुलेटिन में कहा कि कोलकाता में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक है।