गुजरात के अहमदाबाद में होटल व्यवसायी, शहर में 25 और 26 जनवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से पहले कमरों के किराए में बढ़ोतरी देख रहे हैं। बैंड और उसके दल की मेजबानी करने वाला हयात रीजेंसी होटल एक कमरे का एक रात के लिए 20,000 से 75,000 रुपये चार्ज कर रहा है। इसमें एक लाख रुपये तक के सुइट भी मौजूद हैं।
होटल ने रॉक बैंड के पूरे दल के लिए 175 कमरे बुक किए हैं। कॉन्सर्ट से जुड़े लोगों को लजीज खाने का अनुभव कराने के लिए हयात रीजेंसी ऐसे पकवान तैयार कर रहा है, जिनमें स्थानीय व्यंजनों की झलक है। होटल में ठहरने के दौरान रॉक बैंड के सदस्यों को सात कोर्स वाला गुजराती भोजन परोसा जाएगा।
ब्रिटिश रॉक बैंड अपने 'म्यूजिक ऑफ द ग्लोबल स्फीयर्स टूर' के हिस्से के रूप में भारत में प्रदर्शन कर रहा है। इससे पहले उन्होंने मुंबई में धूम मचाया था।
अहमदाबाद में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से पहले महंगे हुए होटल
You may also like
उज्जैन में CM मोहन यादव ने अंगारेश्वर महादेव के किए दर्शन, सिंहस्थ की तैयारियों का लिया जायजा.
CM रेखा गुप्ता ने कन्या पूजन में लिया हिस्सा, 1000 छात्राओं को बांटी साइकिलें.
देहरादून-पिथौरागढ़ फ्लाइट सेवा का शुभारंभ, एक घंटे में पूरी होगी यात्रा.
अमित शाह 28 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, TMC के खिलाफ आरोपपत्र करेंगे जारी.