Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

हिमाचल प्रदेश: मनाली में बेमौसम बर्फबारी ने पर्यटकों को किया रोमांचित

हिमाचल प्रदेश के मनाली और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार को भारी बर्फबारी हुई। जिसकी वजह से पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर में ढक गई। हाथ में छतरी लिए पर्यटक बेमौसम बर्फबारी का लुत्फ उठाते नजर आए। खराब मौसम की वजह से प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इसके बावजूद, पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए मनाली की ओर उमड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक और अधिक बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है, मतलब मनाली अभी बर्फ की सफेद चादर से ढकी रहेगी और ये मौसम स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए उत्साह और चुनौतियां दोनों लेकर आएगा।