Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश

राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में लगातार भारी बारिश के बीच शहर के हथिनी कुंड झरने पर लोगों के आने सिलसिला बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में जयपुर में रिकॉर्ड 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है और बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है।

हथिनी कुंड झरने के आसपास लगभग कार्निवल जैसा माहौल है, जिसमें लोग प्रकृति का पूरा आनंद लेते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बीते रविवार को सूबे के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की और बारिश से प्रभावित इलाकों में हर संभव मदद करने का आदेश दिया।

राज्य में बारिश से जुड़े हादसे में पिछले 24 घंटों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा डिवीजन के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव रहने और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।