Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पश्चिम बंगाल के गंगासागर में मूसलाधार बारिश

चक्रवात 'दाना' ओडिशा के तटीय क्षेत्रों की तरफ पहुंकर तबाही मचा रहा है। इस वजह से प्रदेश के सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल के गंगासागर में शुक्रवार की सुबह तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, भीषण चक्रवाती तूफान ओडिशा के उत्तरी तटीय क्षेत्र, धामरा के उत्तर-उत्तर पश्चिम और हबालीखाती प्रकृति शिविर (भितरकनिका) के उत्तर-उत्तरपश्चिम में केंद्रित है।

राज्य के आपदा प्रबंधन बल की 13 बटालियन और एनडीआरफ की 14 बटालियन तटीय क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम छह बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक फ्लाइट्स स्थगित कर दिया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने 23 से 27 अक्टूबर के बीच 170 से ज्यादा एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनों को रद्द कर दी गई हैं।