Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

तमिलनाडु के कृष्णागिरी में 10 फुट लंबे अजगरों का समूह बचाया गया

तमिलनाडु के कृष्णागिरी अग्निशमन और बचाव विभाग ने 10 फुट लंबे छह अजगर सांपों के एक समूह को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। ये घटना तब सामने आई जब स्थानीय निवासी वेलु ने कृष्णागिरी अग्निशमन और बचाव विभाग को गांव में सांपों के घुसने की सूचना दी।

इस जगह से कुल छह अजगर सांपों को बचाया गया। इनमें से हर एक की लंबाई लगभग 10 फीट थी। इसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने सांपों को सुरक्षित रूप से कृष्णगिरी वन विभाग को सौंप दिया।