Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

असम: जोरहाट में सेना के कैंप के पास ग्रेनेड हमला, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

असम के जोरहाट में एक आर्मी कैंप के पास ग्रेनेड फेंकने में कथित रूप से शामिल दो लोगों को शुक्रवार को डिब्रूगढ़ जिले के मोरन और जोरहाट जिले के टिटाबोर से अलग-अलग गिरफ्तार किया गया है।

दोनों की पहचान अच्युत गोगोई और बिराज कचारी के रूप में की गई है। जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक मोहनलाल मीणा ने मीडिया को गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामग्री बरामद की है.