Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

त्रिपुरा में ग्राम पंचायत चुनाव आठ अगस्त को होंगे

त्रिपुरा में थी-टियर ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव आठ अगस्त को होंगे और काउंटिंग 12 अगस्त को होगी। राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) सरदिंदू चौधरी ने सचिवालय में इसका ऐलान किया।

राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि औपचारिक वैधानिक अधिसूचना गुरुवार को जारी की जाएगी। उनके मुताबिक नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई तय की गई है, और अगले दिन नामांकन की जांच की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 22 जुलाई है।

606 ग्राम पंचायतों, 35 पंचायत समितियों और आठ जिला परिषदों के लिए मतपेटियों के जरिए चुनाव कराए जाएंगे। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों के आरक्षण के साथ, ग्राम पंचायतों में 6,370 सीटें, पंचायत समितियों में 423 सीटें और जिला परिषदों में 116 सीटें हैं। स्थानीय निकाय चुनावों में लगभग 13 लाख वोटर, वोट डाल सकेंगे।