Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

झगड़े के बाद होटल के बाहर खड़ी लड़की को कुचला

राजधानी जयपुर में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां शराब के नशे में आरोपी युवक ने महज कमेंटबाजी के चलते एक युवती की कार से कुचलकर हत्या कर दी. आरोपी ने मृतका के साथी को भी कार से कुचलने की कोशिश की. युवती को कार से कुचलने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वारदात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र के एवरलैंड विश होटल की बताई जा रही है. मामला क्रिसमस की पार्टी का है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. इस घटना से शहर में हड़कंप मचा हुआ है. लोग युवती की हत्या का वीडियो देख सकते में हैं.