Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा का हैदराबाद में निधन

माओवादियों से रिश्ते होने के मामले में बरी होने के बाद जेल से बाहर आए दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा का निधन हो गया है। साईबाबा 54 साल के थे और सात महीने पहले ही जेल से बाहर आए थे।

साईबाबा पित्ताशय के संक्रमण (गॉल ब्लेडर इनफेक्शन) से पीड़ित थे और दो सप्ताह पहले उनका ऑपरेशन किया गया था लेकिन बाद में उनमें दिक्कतें आने लगीं।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने शनिवार रात करीब नौ बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले 20 दिनों से निज़ाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIMS) में भर्ती थे।