महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर मशहूर पांडवलेनी गुफाओं के पास स्थित जंगल में शुक्रवार को आग लग गई। जंगल में दोपहर एक बजे आग लगी थी। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन वहां झाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं।
अधिकारी ने बताया, ‘‘आग लगने से आसपास के पर्यटक स्थलों जैसे पांडवलेनी, दादा साहब फाल्के स्मारक, भगवान बुद्ध पार्क और वाटर पार्क में आने वाले लोगों और निवासियों में दहशत फैल गई। कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया और शीतलन अभियान जारी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।’’
नासिक के पांडवलेनी गुफाओं के पास जंगल में लगी आग पर काबू पाया गया, कोई हताहत नहीं
You may also like
दिल्ली के ज्वाला नगर में पुरानी इमारत ढही, 3 साल के बच्चे समेत 2 की मौत, 4 घायल.
गोपाष्टमी पर सीएम योगी ने की गौसेवा, 56 तरह के पकवानों से कराया गायों को भोग.
अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का हमला, बोले- कांग्रेस के सामने कमजोर पड़ गई सपा.
Uttarakhand: बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 65 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन.