Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

त्रिपुरा: अवैध रूप से सीमा पार करने के आरोप में पांच रोहिंग्या गिरफ्तार

बांग्लादेश से वैध दस्तावेजों के बिना भारत में घुसने के आरोप में त्रिपुरा में तीन महिलाओं समेत पांच रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। सीनियर अधिकारी ने बताया कि उत्तरी त्रिपुरा के चुराईबारी एरिया में नियमित जांच के दौरान पुलिस दल ने गुवाहाटी जा रही बस को रोका और यात्रियों से अपनी पहचान बताने को कहा, लेकिन पांचों रोहिंग्या अपनी राष्ट्रीयता का कोई प्रमाण नहीं दिए।

चुराबारी थाने के प्रभारी प्रीतिमय चकमा ने बताया, ‘‘शुरू में उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान पांचों रोहिंग्याओं ने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश के शिविर से आए थे और गुवाहाटी के रास्ते हैदराबाद जाने की योजना बना रहे थे।’’ उन्होंने बताया कि वे त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बख्शनगर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके आए हैं।