Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

बिहार: वैशाली में पटाखा फोड़ने को लेकर मारपीट, गोलीबारी में तीन लोग घायल

बिहार के वैशाली जिले में रविवार रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। ये घटना वैशाली के अमृतपुर इलाके की है। 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "19 नवंबर की रात 8.45 बजे पटाखे फोड़ने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हुई, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है।" उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। 

पुलिस ने बताया की आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच की जारी है।