Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

MP: मामूली विवाद पर 18 साल के नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को 18 साल के नाबालिग को उसके पड़ोसियों ने मामूली विवाद में चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि वारदात हनुमानताल इलाके में हुई। पीड़ित की पहचान अरहानुद्दीन के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया, "पीड़ित रात करीब आठ-नौ बजे अपने घर के सामने खड़ा था। उसका अपने पड़ोसी शादाब मंसूरी और नौसाद मंसूरी से झगड़ा हो गया।" 

उन्होंने बताया कि उनके बीच हमेशा से दुश्मनी रही है। अधिकारी ने बताया, "उसके बाएं पैर में चाकू मारा गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।" पुलिस ने आरोपित शादाब और नौशाद को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।