Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

Bihar: भारी बारिश से बोधगया में मुहाने नदी उफान पर, गांव और सड़कें पानी में डूबे

Bihar: बिहार के बोधगया जिले में उफनती मुहाने नदी ने कई हिस्सों में फिर से बाढ़ का संकट बढ़ा दिया है। नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने की वजह से कई गांव डूब गए हैं। ये इलाके जुलाई के महीने में भी बाढ़ की मार झेल चुके हैं।

नदी का पानी अब सड़क पर पहुंच गया है। बोधगया को मोहनपुर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पानी में डूबा दिख रहा है। इससे वाहनों की आवाजाही थम गई है। लोगों का कहना है कि बाढ़ से घरों और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। पड़ोसी राज्य झारखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी का जलस्तर और बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।