बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 18 किमी/घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह ओडिशा के तटीय हिस्से में बारिश शुरू हो गई। साइक्लोन 24 अक्टूबर की देर रात करीब दो बजे भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास लैंड करेगा।
बुधवार शाम तक 10 लाख लोगों में से 30 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक लैंडफॉल की प्रोसेस पांच घंटे चलेगी। इस दौरान तूफान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा।
तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर होगा। इसके चलते भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम पांच बजे से 25 अक्टूबर सुबह नौ बजे तक करीब 16 घंटे फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी।
इसके अलावा 552 ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 ट्रेनें और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। ओडिशा के 14 जिलों में स्कूल-कॉलेज की 25 अक्टूबर तक छुट्टी की गई है।
ओडिशा में चक्रवात 'दाना' का असर शुरू
You may also like
नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, योगी कैबिनेट ने 281 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को दी मंजूरी.
अब बल्क दवाओं की थोक बिक्री के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया बदलाव का प्रस्ताव.
अमित शाह ने किया एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन, आतंकवाद से निपटने की रणनीति पर होगी चर्चा.
Rani Lakshmibai Jayanti 2026: 'खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी', जानिए झांसी की रानी की पूरी कहानी.