Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

अयोध्या के प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर में हनुमान जयंती के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु बजरंगबली का आर्शीवाद लेने के लिए घंटों से लंबी कतारों में लगे हुए हैं। देशभर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है और हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए किए गए इंतजामों से खुश दिख रहे हैं। कई श्रद्धालुओं का कहना है कि पहले और अब की व्यवस्था में बड़ा अंतर दिख रहा है। उनके मुताबिक पहले भीड़-भाड़ और अव्यवस्था दिखती थी लेकिन शहर में विकास होने के बाद इंतजाम भी सुधरे हैं। हर साल चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है।