Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |   'यूक्रेन ने मरीटाइम ट्रांसशिपमेंट कॉम्प्लेक्स पर हमला किया', रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा     |   दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |  

27 को कांग्रेस कर सकती है प्रत्याशी की घोषणा

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस 27 अक्तूबर को प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस ने 26 अक्तूबर को समन्वय समिति की बैठक बुलाई है। जिसमें पैनल तैयार कर स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा जाएगा।


बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में केदारनाथ उपचुनाव को लेकर बैठक हुई। जिसमें चुनावी रणनीति के साथ प्रत्याशियों को लेकर पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर चर्चा की गई। पर्यवेक्षक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने टिकट के लिए दावेदारी करने वाले सभी 13 लोगों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सर्वे व पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पैनल तैयार कर स्क्रीनिंग कमेटी को भेजेगी। जिसके बाद हाईकमान से चर्चा के बाद प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।