Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने से बर्बाद हो रही सेब की फसल, व्यापारियों को नुकसान का डर

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में सेब इस तरह सड़कों पर बिखरे नजर आ रहे हैं। लोगों तक पहुंचने से पहले सेब की बड़ी फसल यूं ही सड़ रही है। इस सीजन में जम्मू कश्मीर के फल मंडियों की सच्चाई कुछ ऐसी ही है।

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के करीब एक महीने तक ज्यादा बंद रहने से सेबों की सप्लाई पूरी तरह से रूक गई है ट्रकों के रास्ते में फंसे होने से मंडी में फसल देरी से पहुंच रही है जिससे व्यापारियों को भी भारी नुकसान उठना पड़ रहा है।

हालांकि सेब का सीजन अभी बचा हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार अगर उनके नुकसान की कुछ भरपाई करने के साथ परिवहन की सुविधा मुहैया करा दे तो वो घाटे से उबर सकते हैं। फल व्यापारियों को उम्मीद है कि राजमार्ग जल्द ही पूरी तरह से खुल जाएगा और सरकार उनकी मदद करेगी। इससे सेब किसानों की पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था फिर संभल सकती है।