Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

चिन्मय पंड्या करेंगे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व

जलवायु परिवर्तन जैसी व्यापक चुनौती से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की ओर से 4 से 22 नवंबर तक अजरबैजान की राजधानी बाकू में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसमें दुनियाभर के नेता और विशेषज्ञ शामिल होंगे।

देश से प्रतिनिधि के तौर पर इस सम्मेलन में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या प्रतिभाग करेंगे। इस विशेष सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श कर उनका समाधान ढूंढना है।