Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

सावधान! हिमाचल के इन 5 जिलों को मौसम विभाग की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के तापमान में वृद्धि होने लगी है। सात स्थानों सुंदरनगर, ऊना, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, धौलाकुंआ व बरठीं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है। हिमाचल (Himachal Weather) के पांच जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर, लाहुल स्पीति में वर्षा व हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है।

तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की आशंका जताई है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने से गर्मी का अहसास हुआ।केलंग में न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन के बाद प्रदेश में मौसम फिर से सामान्य होगा।

मौसम बदलने के साथ ही हरियाणा में इस बार गर्मी सताएगी। मार्च में ही प्रदेश के पलवल का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री तक पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री और बढ़ सकता है। अप्रैल माह के मध्य तक तापमान काफी ज्यादा होगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पिछले साल अधिकतम तापमान 50 डिग्री को पार कर गया जो इस बार उससे ज्यादा पहुंच सकता है। दूसरी तरफ यह तापमान किसानों के लिए लाभकारी रहेगा। इस बार गेहूं की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ी है तो नहर बंदी के चलते पानी का संकट चल रहा है। प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़नी शुरू हो गई है।

बता दें कि सोमवार को पलवल का तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया तो महेंद्रगढ़ का 37 डिग्री को पार कर गया। इसी प्रकार चरखी दादरी और फरीदाबाद का तापमान भी 36 डिग्री से ऊपर रहा। मार्च माह के अंत में बढ़े तापमान के साथ ही गर्मी से लोग डरने लगे हैं। अप्रैल, मई और जून माह में गर्मी इस बार ज्यादा होगी। इसका असर अप्रैल से दिखना शुरू हो जाएगा।