बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) सरकार दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की सीरीज के साथ ऐतिहासिक बीटीआर शांति समझौते की पांचवीं वर्षगांठ मना रही है। केंद्र, बोडो आंदोलन समूहों और असम सरकार के बीच 27 जनवरी, 2020 को बीटीआर शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुआ था।
ये उत्सव सोमवार को कोकराझार में एक भव्य बाइक रैली के साथ शुरू हुआ, जिसमें बीटीआर के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) प्रमोद बोरो सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया। रैली में समझौते पर हस्ताक्षर के बाद से क्षेत्र की शांति और प्रगति पर प्रकाश डाला गया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज कोकराझार में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम का मकसद क्षेत्र में विकास और सद्भाव की यात्रा को प्रतिबिंबित करते हुए शांति समझौते का जश्न मनाना है।