Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

पिथौरागढ़, गौचर, जोशियाड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू, सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस से पहले पिथौरागढ़, गौचर, जोशियाड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान, सहस्त्रधारा से चमोली जिले के गौचर और उत्तरकाशी जिले के जोशियाड़ा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा हवाई सेवाएं राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा रही हैं। उड़ान योजना के तहत 18 स्थानों पर हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य में पर्यटन व आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ के लोगों को दिल्ली आने-जाने के लिए एक नया विकल्प मिल सकेगा। देहरादून से जोशियाड़ा की हवाई यात्रा केवल 40 मिनट और गौचर की यात्रा मात्र 50 मिनट में पूरी की जा सकेगी।