Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

धर्मशाला और डमटाल में वायु प्रदूषण बढ़ा, लोगों से पटाखे न फोड़ने, गाड़ियां कम चलाने की अपील

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के टूरिस्ट प्लेस धर्मशाला और डमटाल की एयर क्वालिटी पिछले कुछ दिनों में खराब हुई है। ये कहना है, हिमाचल प्रदेश स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का। वैज्ञानिक इसकी कई वजह बताते हैं। इनमें दिवाली में पटाखे फोड़ना, गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण और सर्दी का मौसम शामिल हैं। इस मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिनमें प्रदूषित कण फंसे रहते हैं।

पॉल्यूशन बोर्ड के मुताबिक पंजाब में पराली जलाने से भी वायु प्रदूषण बढ़ा है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का कहना है कि धर्मशाला और डमटाल में एयर क्वालिटी इंडेक्स पर लगातार नजर रखी जा रही है। बोर्ड ने लोगों से पटाखे न फोड़ने और गाड़ियों का कम इस्तेमाल करने की अपील की है।