Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

पटना जंक्शन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ट्रेन में नहीं चढ़ पाए सैकड़ों लोग

Bihar: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान करने के लिए बिहार के पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान का बहुत महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों का जल 'अमृत' में बदल जाता है। कई यात्रियों ने बताया कि भारी भीड़ की वजह से उन्हें ट्रेनों को छोड़ना पड़ा जबकि उसमें उनका रिजर्वेशन था। 

खचाखच भरी ट्रेनों में सवार यात्रियों ने भारी भीड़ की वजह से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए आने वाले वाले श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें सुरक्षा के लिहाज से प्रोटोकॉल का पालन करने और अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की गई है।

29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके पर स्नान के लिए करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच चुके हैं। प्रशासन का दावा है कि उन्होंने हर तरह के इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।