Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US का अलर्ट, लेबनान की यात्रा से बचें     |   सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे     |   सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |  

Himachal: दो दिन की राहत के बाद शिमला में भारी बारिश, लोगों की मुश्किलें बढ़ी

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के शिमला में दो दिन तक आसमान साफ ​​रहने के बाद गुरुवार सुबह फिर से बारिश हुई। लोगों का कहना है कि बारिश का ये सिलसिला न सिर्फ उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है, बल्कि भूस्खलन और भीषण तबाही का डर भी पैदा कर रहा है। मानसून के मौजूदा सीजन में राज्य में बड़े पैमाने पर बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन जैसे हादसे देखने को मिले।

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून सीजन की शुरुआत के बाद से बारिश से जुड़े हादसों और सड़क दुर्घटनाओं में कुल 380 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य को अब तक 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शिमला में पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान जताया है।