Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

बेंगलुरू: हत्या के मामले में एक्टर दर्शन और पवित्रा हिरासत में, पुलिस स्टेशन के बाहर धारा 144 लागू

Bengaluru: हत्या के मामले में आरोपित कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा पुलिस हिरासत में हैं। उनके फैन को इसकी जानकारी लगते ही उनकी काफी भीड़ पुलिस स्टेशन के सामने जमा हो गई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए वहां धारा 144 लागू कर दी। 

बेंगलुरू के अन्नपूर्णेश्वरी पुलिस स्टेशन के बाहर कानून-व्यवस्था की ठीक रखने के लिए धारा 144 को लागू किया गया है। यहीं कन्नड़ स्टार और उनकी गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा पुलिस हिरासत में हैं। इस मामले पर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडुराव ने मीडिया कर्मियों से कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है।

दर्शन और उनके सहयोगियों को आठ जून की रात को चित्रदुर्ग से रेणुकास्वामी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। रेणुकास्वामी ने कथित तौर पर पवित्रा को अश्लील संदेश भेजे थे। पुलिस ने दर्शन के करीबी सहयोगी नागराज और साथ में काम करने वाले प्रदोष को भी गिरफ्तार कर लिया है।