Breaking News

चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |   नेपाल फ्लडः लापता भारतीयों के परिजनों की मदद के लिए ओडिशा सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम     |   नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी     |  

डूंगरी मोटरमार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार

रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। डूंगरी मोटरमार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब छह बजे की है। ग्राम डूंगरी से परिवार कार (uk13A 4341) में सवार हो रुद्रप्रयाग के लिए निकला था। इस दौरान डूंगरी मार्ग पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। किसी ने हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खाई में जाकर देखा तो दो लोगों की मौत हो चुकी थी।