Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अब भी हैं जिंदा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई अभी भी जिंदा हैं। मोतजाबा खामेनेई को तब सर्वोच्च नेता बनाया गया था जब उनके पिता, अयातुल्ला अली खामेनेई, 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजराइल की बमबारी के शुरुआती पलों में मारे गए थे।

मोजतबा खामेनेई भी इन हमलों में बुरी तरह घायल हो गए थे और तब से वे सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि मोजतबा खामेनेई "बहुत गंभीर रूप से घायल" हैं, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई है। ट्रंप ने कहा, "अगर ऐसा है, तो वे बहुत अच्छा नाटक कर रहे हैं।"
ट्रंप ने बताया कि ईरानी अधिकारी "हर समय उनसे बात करने" का जिक्र करते हैं, "ताकि चीजों पर अंतिम मंजूरी ली जा सके"।