Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर नाग पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाग पंचमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने के लिए नागचंद्रेश्वर मंदिर में पहुंचे। श्रद्धालु मंदिर में नाग देवता की पूजा करने के लिए अपने साथ में दूध, फूल और चने लाए थे। 

उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं और शौचालय, पीने के पानी और चिकित्सा सुविधा की भी व्यवस्था की गई है।

उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि मंदिर के बाहर 1800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया हैं और परिसर की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। साथ ही
जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

नाग पंचमी भारत, नेपाल सहित दूसरे देशों में हिंदू, जैन और बौद्ध लोग मनाते हैं, जिसमें 'नाग' या सांपों की पूजा होती है।