Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कोयला लदे डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत

मध्य प्रदेश के अमिलिया घाटी में अडाणी माइंस द्वारा संचालित तेज रफ्तार कोयला लदे डंपर की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक व्यक्ति अमिलिया में रहता था जबकि दूसरे व्यक्ति का ताल्लुर सुहिरा से बताया जा रहा है।

हादसे के विरोध में गुस्साए मृतकों के परिवार वालों और गांव वालों ने सड़क को जाम कर दिया। जल्द ही ये विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कंपनी की छह बसों और दो ट्रकों सहित कई वाहनों में आग लगा दी।

हालात को काबू में करने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। सिंगरौली के एसपी मनीष खत्री के मुताबिक हालात पर काबू पा लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।