Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

अमृतसर: एएसआई की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब पुलिस के एक एएसआई की शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि एएसआई सरूप सिंह का शव खानकोट गांव में मिला और उनके सिर पर गोली लगने का निशान था। सिंह गुरुवार रात अपने घर से कुछ आधिकारिक दस्तावेजों के साथ नवा-पिंड पुलिस स्टेशन जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक राहगीर ने सरूप का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सिंह की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। जंडियाला गुरु के डीएसपी सुच्चा सिंह बल ने कहा कि पुलिस को मामले के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आगे की जांच जारी है।

एएसआई के परिवार के सदस्यों ने इस बात से इनकार किया कि सिंह की किसी के साथ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भगवंत मान सरकार की आलोचना की।