Breaking News

खान और खनिज कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी झारखंड सरकार\     |   नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 469 हुई, पुलिस ने दी जानकारी     |   PM मोदी, खड़गे और अमित शाह ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई     |   नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के बाद 30 से ज्यादा देशों के लोग लापता     |   दिल्ली के मुस्कान मर्डर केस में आरोपी इमरान का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली     |  

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत, कई घायल

बिहार के बगहा और बक्सर जिलों में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए हैं।
बगहा के रामनगर ब्लॉक में पेड़ के नीचे छिपे शहाबुद्दीन और अफसर अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शमीम अंसारी, अजीम मियां और धीरज गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

बक्सर जिले के चौसा और राजपुर थाना क्षेत्रों में चार लोगों की जान चली गई। चौसा में गंगा किनारे बैठे लोगों पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मिथिलेश राम, भगवान उर्फ़ झोला सिंह और वीरेंद्र गोंड भी शामिल हैं। इस हादसे में एक मवेशी की भी मौत हुई है। सरकार ने घायलों को इलाज और मृतकों के परिवारवालों को सहायता देने का आश्वासन दिया है। साथ ही, लोगों से खराब मौसम में खुले में न रहने की अपील भी की गई है।