Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

38 वें राष्ट्रीय खेल...कई बाधाएं पार, अब 24 नवंबर का इंतजार

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए अब 24 नवंबर का इंतजार है, जब गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से नई दिल्ली में मुलाकात करने वाली है। माना जा रहा है कि जीटीसीसी उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे की रिपोर्ट उसी दिन आईओए के सामने रखेगी।

 

 

यह रिपोर्ट बताएगी कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर जीटीसीसी कितनी संतुष्ट है। जीटीसीसी की हरी झंडी मिलने के बाद ही उन सभी स्थानों का चयन अंतिम तौर पर मान्य होगा। राज्य का खेल निदेशालय उसी रिपोर्ट के आधार पर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकेगा। साथ ही खेलों के आयोजन को भव्य बनाने पर भी काम किया जाएगा। विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने भारतीय ओलंपिक संघ के साथ जीटीसीसी की 24 नवंबर को बैठक की सूचना मिलने की पुष्टि की है।