Breaking News

भारत-जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित: CM योगी     |   आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर रेड     |   RJD का लोक भवन मार्च आज, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद     |   भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा     |   FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ मेजर सिंह     |  

अश्लील वीडियो स्कैंडल में फंसे 33 साल के सांसद

प्रज्वल रेवन्ना एक ऐसा नाम जिसकी चर्चा इस वक्त कर्नाटक और देश की सियासत में खूब हो रही है. रेवन्ना देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं. देवेगौड़ा परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेता और हासन से सांसद रेवन्ना इस समय अश्लील वीडियो स्कैंडल में बुरी तरह फंसे गए हैं. उनके घर काम करने वाली मेड ने रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ जैसे संगीन आरोप लगाए हैं. 33 साल के रेवन्ना पर 47 साल की मेड ने जिस तरह के आरोप लगाए हैं, उससे कर्नाटक की सियासत में भूचाल आ गया है.